उत्तर प्रदेशलखनऊ

ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन ब्रह्म कुमारी ने सुनाया कृष्ण अर्जुन संवाद का प्रसंग

श्री कृष्णा द्वारा अर्जुन को दिया गीता का उपदेश सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
03 अक्टूबर 2023

#औरैया।

स्थानीय काली माता मंदिर रोड स्थित गोपाल वाटिका आश्रम में श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में राजयोगिनी योगशक्ति ब्रह्मकुमारी गीता दीदी ने तीसरे दिन श्री कृष्ण अर्जुन संवाद का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एकादशी पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी का व्रत भी किया जाता है। दीदी ने कहा कि श्री कृष्ण ने सिर्फ अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, लेकिन यह उपदेश अर्जुन के साथ संजय ने भी सुना था। संजय ने धृतराष्ट्र को यह ज्ञान सुनाया था। गीता का प्रसंग महाभारत ग्रंथ का ही एक अंग है। वेदव्यास ने महाभारत बोली थी और भगवान गणेश ने लिखी थी। आगे गीता दीदी ने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत होने वाली थी। सेनाएं आमने-सामने खड़ी थी। उस समय श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले चलें, और श्री कृष्ण ने अर्जुन की बात मानी और रथ दोनों सेनाओं के बीच ले गये। अर्जुन ने श्री कृष्ण से कहा कि मैं युद्ध नहीं करना चाहता। इतना कहकर अर्जुन ने धनुष बाण नीचे रख दिए। श्री कृष्ण समझ गये की अर्जुन मोह और संदेह में उलझे हैं। इसके बाद भगवान ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। इस मौके पर ब्रह्म कुमारी कृष्णा, ऊषा, शशि, रिया सहित ब्रह्म कुमारी बहने मौजूद रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button