उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सभा की बैठक हुई संपन्न

बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव पर गहनता से विचार विमर्श हुआ

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
21 जनवरी 2024

#औरैया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज रविवार को जिला महिला सभा की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक ताल पर चर्चा हुई इसके साथ ही वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई आदि को लेकर घंटा से विचार विमर्श हुआ एवं लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई गई।
आज रविवार को औरैया जिला महिला सभा की बैठक ककोर मुख्यालय कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव पर महिलाओं की भूमिका व भाजपा सरकार पर चर्चा कर मौजूदा सरकार में व्याप्त महगाई ,भ्रष्टाचार के बारे में सभी को अवगत कराया। बैठक रश्मि यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा अध्यक्षता में संपन्न हुई। महिला सभा की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार अकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बगैर दाम के कहीं भी काम नहीं हो रहा है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है जिसकी चलते भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा इतना ही नहीं आज प्रदेश की जनता महंगाई व बेरोजगारी जैसे काले कारनामों से बेहद त्रस्त एवं परेशान है। उन्होंने कहा कि अनगिनत युवा नौकरी को लेकर हताश हो चुके हैं, क्योंकि वह लोग लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण ओवरऐज हो चुके हैं। जिससे उनके सामने विकट समस्या खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी से बचने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार होना अति आवश्यक है। आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की सभी महिलाओं को अभी से सपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करना है। जिससे कि चुनाव में जीत बरहाल में हासिल की जा सके। बैठक को अन्य महिला पदाधिकारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पदाधिकारी, साधना, प्रीती यादव, मनीषा गौतम, रीमा सिंह, अनामिका, सुमनलता सैनी, नीलेश कुमारी, रेनू यादव, रानी राठौर, अंजू गौतम, प्रियंका यादव, वीनू यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button