उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम

  • केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम* *डॉक्टर सोनिया यादव एवं डॉक्टर मीना यादव ने कॉलेज के बच्चों को एनीमिया के लक्षणों की दी जानकारी **

ग्लोबल टाइम्स-7
008
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य मंच की टीम ने आकर कक्षा 10, 11 व 12 के विद्यार्थियों को एनीमिया बीमारी के संबंध में जागरूक किया। डॉक्टर सोनिया यादव व डॉक्टर मीना यादव ने बच्चों को एनीमिया के लक्षणों से अवगत कराया। खून की कमी को पूरा करने हेतु आयरन की गोलियां खाने की सलाह दी। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड, चना व नींबू लेने की सलाह दी। चिकित्सकों के दल ने विद्यार्थियों से एनीमिया के संबंध में प्रश्न पूछे व सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया। कक्षा 12 ए से अनुज कुमार, लक्ष्मीकांत पाल कक्षा 12 बी से शिवानी, अभिषेक सिंह व छवि तिवारी तथा कक्षा 12 सी से पलक शर्मा, सौम्या सिंह, यशी सैनी, कक्षा 11 ए से साहिल ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़कियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी परामर्श अलग से दिया। फार्मासिस्ट श्री कमल पाल वर्मा व श्रीमती मंजू ने दल का सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए.एच. अंसारी ने दल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व कक्षा 10, 11 व 12 के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button