अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत द्वारा बच्चो को किया गया पुरस्कृत
कानपुर ।
समेकित शिक्षा के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में बुद्ववार को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ वुडबाइन गार्डनिया ऑडिटोरियम कल्याणपुर में दिव्यांग बच्चों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
डिंपल रानी (जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा )के नेतृत्व मे विकासखंड बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, ककवन, कल्याणपुर सरसौल, बिधनू, नगर क्षेत्र से स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के साथ आए विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले (जैसे सी. पी., ऍम.आर, ओ. एच, एस. एल. डी., आई डी, एच आई, ऑर्थो) बच्चों ने अपनी शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों को दरकिनार कर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया ,
जिसमे गणेश वंदना,नानी तेरी मोरनी को, चुनरी जयपुर से, गजबान पानी लेकर, शिवजी का नृत्य, देश रंगीला, मुरलिया दे दो राधा, गायत्री मंत्र, पांव में पायल जैसे रंगारंग कार्यक्रम में हसनैन, शिवांश, सुधीर, परी,खुशी आशी, परमीत कौर, विधि, सोनी, विराट आरती कशिश आदि ने प्रतिभाग किया ।
वहीं विभिन्न खेलकूद जैसे रस्साकशी, दौड़, म्यूजिकल चेयर, हूलाहूप,छू कर पहचानो आदि प्रतियोगिताओं में कुणाल शनि एवं गोविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
शिशिर जायसवाल (वित्त एवं लेखाधिकारी), सुरजीत कुमार सिंह (जि. बे. शि. अधिकारी) तथा सुमिता मुखर्जी (प्रिंसिपल, वुड बाइन गार्डेनिया स्कूल, विशिष्ट अतिथि), अनिरुद्ध सिंह (डी. सी.समग्र शिक्षा) ,स्वप्निल शुक्ला (एम.आई.एस ) ने सभी बच्चों पुरस्कार वितरण करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया डॉ अलका गुप्ता (एस. आर. जी.) के दिशानिर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस मौके पर निरुपमा पांडेय आरती सिंह, डॉ प्रगति रघु सक्सेना, टीम स्पेशल एजुकेटर जूलियट प्रसाद, अनिल पाण्डेय, संजयपांडे अंजनी पांडे संध्या, गायत्री श्रीवास्तव,नीलम सक्सेना, गरिमा सचान,सरोज त्रिपाठी अंजलि,दिलीप सिंह, चिंतामणि आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
रिपोर्ट —
आलोक मिश्रा,






