उत्तर प्रदेशलखनऊ

आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 21 से

विशाल भगवती जागरण
24 मार्च राजू झंकार पार्टी द्वारा

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
19 मार्च 2023

औरैया। आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 21 मार्च से श्री गोपाल वाटिका आश्रम काली माता मंदिर रोड महावीर गंज तहसील के पीछे औरैया में महामंडलेश्वर साध्वी दिव्य चेतना गिरि हरिद्वार के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा 21 मार्च मंगलवार प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही विशाल भगवती जागरण 24 मार्च को राजू झंकार पार्टी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योगासन प्राणायाम एवं ध्यान साधना होगी। कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक कथा व्यास महामंडलेश्वर 1008 आचार्य ज्योर्तिमयानंद गिरि होंगे। श्रीमद् भागवत कथा परीक्षित नरेंद्र कुमार (गुड्डू) एवं उनकी धर्मपत्नी रिचा शिवहरे होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य सदगुरुदेव आचार्य प्रवर महामंडलेश्वर युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि की अध्यक्षता में उनके कर कमलों द्वारा होगा। उपरोक्त जानकारी निवेदक भुवन प्रकाश गुप्ता द्वारा दी गई है।
कार्यक्रम के निवेदक भुवन प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च मंगलवार विशेष उत्सव-कलश यात्रा सुबह 9 बजे से संपन्न होने के बाद श्रीमद भगवत कथा महत्तम व कथा चिंतन होगा। 22 मार्च बुधवार सृष्टि वर्णन, कपिला अवतार, दक्ष कथा व ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। 23 मार्च गुरुवार को अजामिल कथा, वृत्तासुर वध, प्रहलाद चरित्र की कथा होगी। 24 मार्च शुक्रवार को गजेंद्र मोक्ष, वामन कृपा, श्री राम चरित्र, व श्री कृष्ण जन्म की कथा होगी, जिसमें विशेष झांकी का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च शनिवार को बाल लीलाएं, ब्रह्मा को मोक्ष व गिरिराज पूजन की कथा के साथ विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 26 मार्च रविवार को गोपी गीत व महारास की कथा होगी। 27 मार्च सोमवार को रुक्मणी मंगल, व्यास पूजा, होली उत्सव, हवन,पूर्णाहुति एवं शाम 4 बजे से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा फूलडोर विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
इनसैट- श्रीमद् भागवत कथा में साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, स्वामी जगत प्रकाश त्यागी चित्रकूट व दयानंद अखंड परमधाम जालौन पधारेंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिव गायत्री परिवार (ट्रस्ट) औरैया, विचित्र पहल सामाजिक संस्था औरैया, संवेदना ग्रुप न्यास औरैया, जायट्स ग्रुप औरैया, गोपाल वाटिका के ऑनर रमन पोरवाल, गोपाल अग्रवाल (सोफा वाले) एवं छुन्ना मिश्रा साउंड सर्विस आदि होंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button