कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सत्ता में वापस आने का किया दावा

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरो चीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के समापन के उपरांत वापस लौटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यात्रा को मिले समर्थन को लेकर आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में वापस आने का दावा किया है। कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने आमजन को गुमराह करने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा में ८३ किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद पांच जनवरी को हरियाणा के जिला पानीपत पहुंचकर समाप्त हुई यात्रा को लोगों का अपार स्नेह मिला है। यात्रा से वापस लौटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव वीर दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ों यात्रा ने आम जन की पीड़ा को जाना है। साथ ही देश व प्रदेश की सरकारों की ओर से सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। कहा कि जिस तरह से देश की जनता का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। उससे यह बात साफ हो गई है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि औरैया जिले से उनके नेतृत्व में एआईसीसी के सचिव औरैया के प्रभारी चित्रकूट के विधायक नीलाशु चतुर्वेदी, प्रांतीय अध्यक्ष बुंदेलखंड के प्रभारी अनिल यादव के दिशा निर्देशान में कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ों यात्रा में पहुंचकर सहभागिता की।