उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा

कृष्ण जन्म होते ही होने लगी फूलों की बरसात

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
12 सितंबर 2023

#औरैया।

शहर के ईशा वाटिका में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने नाचने लगे।
भागवताचार्य पवन नंदन ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भागवताचार्य ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। आयोजक सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सोनम, बरखा ने आरती व पूजा पाठ किया। इस मौके पर परीक्षित रीना पत्नी सुधीर अग्रवाल, राजेश्वर प्रसाद, जुगल किशोर मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button