उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोतवाल बिधूना के तबादले पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

फूल मालाएं पहना प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

जीटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
06 सितंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

बिधूना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार के अजीतमल हुए तबादले पर बुधवार को कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें फूल मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए तबादले पर जा रहे कोतवाल ललित कुमार ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत है, लेकिन सभी को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण मनोयोग से निर्वाहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास किया है अभी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे वहीं यदि यहां कार्यकाल के दौरान जाने अनजाने में उन्होंने किसी से कुछ कह दिया हो या उनसे कोई भूल हो गई हो तो सभी उसे भुला देंगे। इस विदाई समारोह के मौके पर निरीक्षक अपराध श्रीकेश भारती, उपनिरीक्षक सुशील चंद्र, उपनिरीक्षक जेके दुबे, उपनिरीक्षक मेवालाल, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुनीता यादव, अजीत कुमार, रामू सिंह, सत्यवीर सिंह, सचिन कुमार, अजय कुमार, अनिल चौधरी, शिव सिंह चौहान, रामाशीष, दीपेन्द्र कुमार, साधना, किरन, दिनेश शाहू, रोहित यादव, कमलेश कुमार, अनिल यादव, आदि पुलिस कर्मियों के साथ लल्ला सेंगर, डब्लू भदौरिया, बल्लू शर्मा, हरगोविंद सेंगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button