उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gt-7news सक्षम संगठन ने प्रांत उपाध्यक्ष कीर्तिराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, हेड क्वार्टर संवाददाता केशव तिवारी।

दिबियापुर,औरैया। समदृष्टि, क्षमता विकास अनुसंधान मंडल (सक्षम ) की जिला इकाई औरैया ने जिला कार्यालय पर प्रान्त उपाध्यक्ष कीर्तिराज श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अवगत हो कि बांदा निवासी सक्षम संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष कीर्तिराज श्रीवास्तव विगत सप्ताह कार्डियक अटैक से दिवंगत हो गए।प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी ने कहा कि कीर्तिराज दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद बहुत ही कर्मठ और सन्गठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे, उनके निधन से संगठन शोकाकुल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि प्रांत उपाध्यक्ष कीर्तिराज बहुत ही मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनको भूलना आसान नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने कहा कि कीर्तिराज प्रखर वक्ता थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश मिश्रा, अस्थिवाधित प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ आशीष त्रिपाठी, गौरव चतुर्वेदी, कोर कमेटी सदस्य प्रदीप तिवारी, नितिन सिंह, रितेश शुक्ला, समाजसेवी अन्नू पाल आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button