उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात कारणों से बालिका फांसी के फंदे पर झूली, हुई मौत

पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से किया इन्कार

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 अगस्त 2023

#बिधूना,औरैया।

पसुआ गांव में एक बालिका ने अज्ञात कारणों से गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे से अपने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी पर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसुआ निवासी लगभग 18 वर्षीय सलोनी पुत्री विनोद सिंह ने बुधवार को अपने गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर कोतवाल बिधूना ललित कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया लेकिन मृतक बालिका के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button