उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाने पर दिया गया जोर

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया, टीम।
21 अगस्त 2023

#दिबियापुर,औरैया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक होटल शांती पैलेस में आयोजित की गयी जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संगठन से जुड़े नये सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं कई व्यापारियों ने संगठन और व्यापार से संबंधित अपने अपने विचार एवं सुझाव दिये और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किये गये।
नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक नये व्यापारियों को संगठन से जोड़ें और प्रत्येक माह में होने वाली बैठक में स्वयं के साथ सभी को साथ लायें। नगर महामंत्री धीरज शुक्ला ने सभी को विश्वास दिलाया कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संगठन हमेशा उनकी समस्याओं में बराबर खड़ा रहेगा। संगठन मंत्री मयंक भदौरिया ने सभी को संगठित रहने को कहा और मंत्र दिया कि संगठन में ही शक्ती है। युवा नगर अध्यक्ष सौरभ दुबे ने अपनी युवा टीम से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की अपील की और प्रत्येक बैठक में सभी को साथ लाने के लिये निर्देश भी दिये। नगर संगठन मंत्री राहुल यादव ने भी सभी पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी प्रत्येक बैठक में अवश्य ही आयें और जिला एवं प्रदेश स्तर की संगठन और शासन प्रशासन की बैठकों में प्रतिभाग भी करने पर जोर दिया। वहीं बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनी राजाभैया ने संगठन के प्रति दायित्व और कर्तब्यों के बारे में सभी को प्रेरित किया एवं जिला मंत्री सुशील दुबे ने कहा कि आप सभी के साथ जिला की पूरी टीम आपकी हर समस्या में आपके साथ खड़ी हुई है। बैठक में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज,महामंत्री धीरज शुक्ला,कोषाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता शक्ती,युवा नगर अध्यक्ष सौरभ दुबे,हसंजीव गुप्ता, राहुल यादव, गोविंद मिश्र, राहुल गुप्ता, आशीष विश्नोई, सौरभ अवस्थी, प्रशांत गुप्ता, मनोज पोरवाल, प्रदीप दुबे, मयंक भदौरिया,हिमांशु गुप्ता, शिवेश, मुशाहिद रज़ा, रिषि कुमार सिंह, रामपाल सिंह सेंगर आदि व्यापारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनी राजाभैया और संचालन अजय गुप्ता पैराडाइज ने किया। बैठक के मुख्यातिथि जिलामंत्री सुशील दुबे रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button