प्रेमी संग की पति की हत्या गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात
कानपुर देहात
• अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली एक और सफलता
• थाना डेरापुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना डेरापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 111/23 धारा 302/120B IPC में हत्या की घटना का सफल अनावरण कर नामजद अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से आज दिनांक 18.08.2023 को वादी रोहित पुत्र स्व0 कैलाश निवासी ग्राम वार्ड नं0-8 शास्त्री नगर सिकन्दरा कानपुर देहात द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2023 धारा 302/120B IPC बनाम 1.कन्हैया पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी नेतराम गली कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर 2.प्रदीप कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम माचा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात व 01नफर अभियुक्ता पंजीकृत किया गया था । जिसमे थाना डेरापुर व सर्विलांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त में नामजद 02 नफर अभियुक्तगण 1.कन्हैया पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी नेतराम गली कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर 2.प्रदीप कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम माचा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात व 01 नफर अभियुक्ता को मुखबिर खास की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर ग्राम कैरामऊ मोड़ के हाइवे के पास थाना क्षेत्र डेरापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो को माननीय न्यायलाय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पूँछताछ- अभियुक्त कन्हैया द्वारा पूँछताछ में बताया गया कि मृतक सोहित की पत्नी से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी सोहित को कुछ दिन पहले हो गयी थी जिस कारण मृतक सोहित हम लोगों के बीच में बाधा बन रहा था। जिस वजह से मै व मृतक की पत्नी सोहित को मारने की योजना बनाई तथा मै अपने तीन और साथी प्रदीप व अभिनय उर्फ नन्दू के साथ मिलकर दिनाँक 16.08.2023 की रात्रि में सोहित को बीबापुर के पास पुखरायाँ रोड पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आज हम लोग भागने की फिराक में थे तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- कन्हैया पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी नेतराम गली कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 27 वर्ष
- प्रदीप कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम माचा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 22 वर्ष
- 01 नफर अभियुक्ता (मृतक की पत्नी)
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 111/2023 धारा 302/120B IPC थाना डेरापुर कानपुर देहात
गिरफ्तार अभियुक्त कन्हैया पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 111/2023 धारा 302/120B IPC थाना डेरापुर कानपुर देहात
2- मु0अ0सं0 100/2014 धारा 363/366/376 भादवि0 व 4 पाक्सो एक्ट व 3(1)X SC/ST Act थाना बरौर जनपद कानपुर देहात
अभियुक्त के पास से बरामदगी- - 01 अदद आलाकत्ल धारदार चाकू लोहा हस्व निशादेही अभियुक्त कन्हैया पाण्डेय
- आटो नं0 UP77AN9772
गिरफ्तार करने वाली थाना डेरापुर पुलिस व सर्विलांस टीम- - थाना प्रभारी उ0नि0 प्रभात सिंह थाना डेरापुर कानपुर देहात
- सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 भारत सिंह
- उ0नि0 निशान्त महेन्द्रू चौकी प्रभारी विहारघाट थाना डेरापुर कानपुर देहात
- उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर कानपुर देहात
- का0 281 सुनील कुमार चौकी मुंगीसापुर थाना डेरापुर कानपुर देहात
- हे0 का0 (अजीत सर्विलांस)
- हे0 का0 (ध्यानेद्र सर्विलांस)
- का0 75 अमित कुमार थाना डेरापुर कानपुर देहात
- का0 1201 स्पर्श शर्मा थाना डेरापुर कानपुर देहात
- म0का0 1187 प्रीती त्यागी थाना डेरापुर कानपुर देहात
- म0का0 1272 ऊषा थाना डेरापुर कानपुर देहात
- म0का0 1244 ममता देवी थाना डेरापुर कानपुर देहात