पत्नी के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा
09 फरबरी 2024
#औरैया।
अछल्दा के गांव पूर्वा में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरी का पुर्वा निवासी शिवा उम 35 वर्ष ने घर के कमरे में छत पर लगे पंखे में दुपटटे से फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अशोक कुमार एवं थाना प्रभारी भूपेन्द्र राठी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।बताया जा रहा है कि शिवा एक दिन पहले ही दिल्ली से शाम करीब 6 बजे घर आया था। उसकी पत्नी रीना देवी से कुछ कहासुनी होने पर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक का 12 वर्ष पूर्व रीना देवी से प्रेम विवाह हुआ था। वह कानपुर के गुजैनी का निवासी था। शादी कि बाद वह अपनी पत्नी के साथ किशोरी के पुर्वा में ही रह रहा था। अपने परिवार के भरण पोषण के लिये वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के 4 पुत्रियाँ हैं प्रिया, सृष्टि, पलक एवं गौरी हैं मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था।