उत्तर प्रदेशलखनऊ

संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 147 शिकायते, 10 का मौके पर निस्तारण

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय

सिकंदरपुर(बलिया) स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही । उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आए जनसमस्याओं का निस्तारण सभी अधिकारी मौके पर जाकर करें इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।कहा कि वरासत ,आइजीआरएस ,चकबंदी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इसका निस्तारण करने का निर्देश उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 147 मामले आए जिसमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग के 71, चकबंदी के 21 ,

आपूर्ति के 4, विकास विभाग के 11, बिजली विभाग के 4 , वन विभाग के तीन , पुलिस विभाग के 33 आवेदन आए । चकबंदी के मामले ज्यादे आने पर चकबंदी अधिकारी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया । समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने पर जिला पूर्ति अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया । इस दौरान एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार सीपी यादव, परियोजना अधिकारी सरस्वती साक्य,मनोज यादव , थानाध्यक्ष दिनेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button