उत्तर प्रदेशलखनऊ

उ० प्र० प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने जिला विघालय निरीक्षक के साथ बैठक कर रखी प्रधानाचार्यो की समस्याये

जिला विद्यालय निरीक्षक ने उप्र प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनकी समस्त लम्बित समस्याओ के समाधान का भरोसा दिलाया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
12 अक्टूबर 2023

#औरैया।

उ० प्र० प्रधानाचार्य परिषद जनपद औरैया इकाई की परिचयात्मक बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक एस. पी. यादव की उपस्थिति में गुरुवार को नगरपालिका इण्टर कालेज में सम्पन्न हुई। हाल ही में मनोनीत उप्र प्रधानाचार्य परिषद औरैया के जिलाध्यक्ष सनील मिश्रा एवं समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने अपना परिचय देकर जिला विद्यालय निरीक्षक का माल्यार्पण किया।
परिचयात्मक बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थिति उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी ) राजेश कुमार अग्निहोत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत करते प्रधानाचार्यो की समस्याओ से भी अवगत कराया। एस.पी. यादव जिला विद्यालय निरीक्षक ने उप्र प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनकी समस्त लम्बित समस्याओ के समाधान का भरोसा दिलाया। तथा उपस्थिति प्रधानाचार्यो से समय पर समस्त सूचनाओं को प्रेषण किये जाने की बात कहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा व महामन्त्री योगेश कुमार यादव, संगठन महामन्त्री प्रकाश चन्द्‌ गौतम, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजावत ने मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक का अंग वस्त्र व शाल व परिषद का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख परिषद् के प्रदेश मन्त्री डा. अरविन्द कुमार थुम्ला, प्रान्तीय सयुक्त मन्त्री डा. आन्जेन पहाय अवस्थी, अनूप कुमार मिश्रा, संजय शुक्ला, पवन तिवारी, देवेन्द्र सिंह, डा. जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार दुबे, सचिन कटियार, सत्यपाल, उपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, आभा शुक्ला, अरुण कुमारी, आजाद अली, उत्तम कुमार शुक्ला, संजय त्रिपाठी, शैलेष कुमार सक्सेना, बृजेन्द्र कुमार दुबे, अनूप कुमार मिश्रा ,राजेश कुमार, डा रामचन्द्र दीक्षित, अरुण कुमार जिपाठी आदि सैकड़ो के लगभग प्रधानाचार्य रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button