जिलाधिकारी नेहा जैन ने अपने जन्म दिवस पर लगाये पेड़

जिलाधिकारी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कैंप कार्यालय में स्वजनों के संग विधि विधान से पीपल, बरगद, बेल, आँवला एवं अशोक प्रजाति के पौधों का रोपण कर किया”पंचवटी” की स्थापना
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
#कानपुर देहात
24 जुलाई 2023
जनपद कानपुर देहात की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी आवास परिसर में अपने स्वजनों के साथ एवं ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में विधि विधान से पीपल, बरगद, बेल, आँवला एवं अशोक प्रजाति के पौधों का रोपण कर “पंचवटी” की स्थापना की गई। जिलाधिकारी द्वारा जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर समस्त जनपद वासियों को संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक अपने एवं स्वजनों के जन्मदिन पर पौधरोपण अवश्य करे और अपनी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करें साथ ही प्रकृति माँ के प्रति अपना समपर्ण प्रदर्शित करें। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण महाभियान 2023 के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2023 को जनपद में रोपित किये पौधों की सिंचाई एवं समुचित देख-रेख हेतु समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों से जनसामान्य को प्रेरित करने और अधीनस्थों को सजग रहने की व्यापक अपील की गई।
ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा कानपुर देहात वन परिवार की तरफ से श्रीमती नेहा जैन, जिलाधिकारी, कानपुर देहात को जन्मदिन की शुभकामनाओं सहित “चन्दन” का पौधा उपहारस्वरूप भेंट किया गया। जिलाधिकारी के जन्मदिन के सुअवसर पर “पंचवटी” स्थापना कार्य्रकम में अमित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात, सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर, अमित कटियार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अमित कुमार, वन दरोगा, विजय सिंह, वन दरोगा एवं सजीवन लाल, माली उपस्थित रहे।