यमुना नदी में निरंतर जलस्तर को बढ़ता देख तहसील प्रशासन सिकंदरा ने चलाया जागरूक अभियान

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
19 जुलाई 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। यमुना नदी में प्रतिदिन बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन सिकंदरा काफी चौकन्ना नजर आ रहा है। जिससे हर संभव यमुना नदी के किनारे बसे गांव में अचानक बाढ़ जैसी आपदा आने पर तत्काल प्रभाव से कारगर कदम उठाए जाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि विगत दिनों तहसील सिकंदरा के अंतर्गत आने वाले गांव गौहानी, भुपैया पुर, अमराहट,गांव में जाकर प्राइमरी विद्यालयों में ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक कर बाढ़ के प्रकोप से बचाव हेतु कारगर कदम उठाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय तहसील प्रशासन सिकंदरा द्वारा जागरूक अभियान काफी दिनों से चलाया जा रहा है। जो ग्रामीणों के लिए कारगर कदम साबित होगा।






