छत पर सो रहे युवक की उठने पर पैर फिसलने से मौत

घर में मचा कोहराम,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जुलाई 2023
#औरैया।
फफूँद थाना क्षेत्र के गांव शेवपुर में एक युवक रात में घर की छत पर सो रहा था। सुबह टॉयलेट करने के लिए वह उठा तो बारिश के कारण छत गीली होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर परिजन जाग गये और परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
शेवपुर निवासी प्रबल प्रताप का 35 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार शुक्रवार की रात्रि को घर पर आया खाना खा कर पत्नी उपासना व बच्चो के साथ मे छत पर सो गया। सुबह वह टॉयलेट करने के लिए उठा छत के किनारे पर पहुचते ही पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे आ गिरा। परिजनों ने गिरने की आवाज सुनी तो सब उठ गए। चीख पुकार सुन पड़ोसी भी जाग गये। परिजन सरकारी अस्पताल अछल्दा लेकर गये जहां मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर आये जहां पर पुलिस पहुच गई। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। पूछताछ कर पुलिस वापिस लौट गई। मृतक के दो पुत्र दिपक 13 वर्ष, कृष्णा 8 वर्ष व पुत्री शालनी 10 वर्ष की है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।