उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद 01 नवम्बर,2022 से होगी प्रारम्भ


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता

कानपुर देहात
19 अगस्त 2022

जनपद में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 मेंं धान खरीद प्रभावी ढंग से सम्पादित कराने हेतु जिला खरीद अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद 01 नवम्बर,2022 से प्रारम्भ होगी। गतवर्ष धान का समर्थन मूल्य धान कामन रू0 1940/- व धान ग्रेड- ‘ए‘ रू0 1960/- निर्धारित था। वर्ष 2022-23 में धान का समर्थन मूल्य धान कामन रू0 2040/- व धान ग्रेड-‘ए‘ का मूल्य 2060/- प्रति कुन्तल निर्धारित है। गतवर्ष की भॉति जनपद की विभिन्न तहसीलों में क्रय एजेन्सियां के लगभग 50 से अधिक क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जायेगी। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद स्थित मण्डी समितियॉ किसान पंजीयन व क्रय योजना का प्रचार-प्रसार एवं कृषकां की सुख-सुविधा की व्यवस्था यथा-इलेक्ट्रानिक कॉटा, छन्ना, नमी मापक यंत्र, धान/चावल की गुणवत्ता परीक्षण हेतु उपकरण की व्यवस्था तथा मण्डी यार्डो में क्रय केन्द्रां हेतु चबूतरों का आवंटन, मण्डी समिति द्वारा प्रभावी नीलामी हेतु नीलामीकर्ता का नामांकन आदि कार्यो का समयबद्ध ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करलें, ताकि कृषकां को कोई असुविधा न हो। धान विक्रय से पूर्व कृषक द्वारा किसी भी जन सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना आवश्यक है। कृषकां को भुगतान उनके आधार से लिंक्ड सक्रिय बैंक खाते में किया जायेगा। कृषक का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है तथा खाते को बैंक द्वारा नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑॅफ इण्डिया पर मैप किया जाना आवश्यक होगा, ताकि भुगतान हेतु किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। कृषकगण अपना बैंक खाता सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर एन0पी0सी0आई0 के मैपर पर अपडेट करा लें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button