उत्तर प्रदेशलखनऊ

कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण

बाढ़ की सम्भावना के चलते उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित: एडीएम

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
15 जुलाई 2023

जिले में बाढ़ की सम्भावनाओ का आंकलन करने हेतु अधिकारियों द्वारा निरन्तर तटीय क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता ने भी कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया और इस बात को सुनिश्चित किया कि भविष्य में यहां पर बाढ़ की सम्भावनायें कितनी बन रही हैं। इस सम्भावना के चलते उन्होंने ।

उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता यमुना नदी के किनारे स्थित गांव दौलतपुर भी गये जहां उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर यहां की स्थितियों के बारे में जायजा लिया। नागरिकों ने प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button