सुभासपा, पूर्वांचल सहित बिहार में एनडीए के लिए मजबूत स्तंभ बनेगी — शिवेंद्र बहादुर सिंह

ग्लोबलटाइम्स -7डिजिटलन्यूज GT-70034 लल्लन बागी
रसड़ा (बलिया) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव व आजमगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि सुभासपा के एनडीए में जाने सेवा उससे जुड़े जाने से नि:संदेह पूर्वांचल सहित समूचे बिहार में एनडीए के लिए मजबूत स्तंभ का सक्रीय कार्य सुभासपा करेगी और 2024 के लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक भूमिका निभायेगी। रसड़ा में प्रवास के दौरान शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि षणयंत्र के तहत विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है। सिर्फ इंडिया नाम रख लेने से पूर्व में किए गए भ्रष्ट्राचार का दाग नहीं धुल सकता है। एक सवाल के जबाब में श्री सिंह ने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा के उप चुनाव में हार के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आेमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से अपील किया था कि वे एसी से बाहर निकलकर कार्यकर्त्ताआें एवं आमजन के बीच में जायें किंतु उन्हें यह बात इस कदर नगावर लगी कि अखिलेश यादव ने सुभासपा को तलाक दे दिया था जो सुभासपा के अगल होने पर अब एहसास व अफसोस जाहिर कर रहे हैं जिसे जनता सबक सिखायेगी।






