ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक दर्जन बकरियों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008
मेजा
प्रयागराज के मांडा में उमापुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से कई बकरियों समेत किशोर की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बकरियां बुरी तरह घायल हो गईं। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई है। घटना को लेकर किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि बकरी पालकों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया है।दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत टिकरी गांव निवासी सुभाष चंद्र गौतम का बारह वर्षीय किशोर नमन कुमार शनिवार शाम भैस चराने उमापुर गांव के मध्य रेलवे ट्रैक की ओर गया था। तभी सैबसा गांव निवासी अभयराज पाल व बृजलाल पाल उक्त स्थान पर ही अपनी दो दर्जन बकरियों को लेकर चराने पहुचें। इस दौरान हरी घास देख बकरियां रेलवे ट्रैक पर चढ़ गई। तभी ट्रेन को आता देख अभयराज, बृजलाल और किशोर नमन बकरियों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन बारह बकरियों की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बकरियों सहित किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा किशोर को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते मे ही किशोर की मौत हो गई। इससे मृतक किशोर के परिजनों सहित बकरी पालकों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।शव का पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं गई। यदि ऐसी सूचना आएगी तो कार्यवाही की जाएगी।






