उत्तर प्रदेशलखनऊ

संपूर्ण समाधान जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना की उपस्थिति में आयोजित हुआ

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन जन सुनवाई से पूर्व डी एम और एस पी ने किया वृक्षारोपण जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील बीघापुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सामान्य की समस्याएं सुनीं गयीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीघापुर में डीएम द्वारा राजस्व विभाग की 113, पुलिस विभाग की 28, विकास विभाग की 20 सहित अन्य विभागों की 40 शिकायतों/समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर कुल 201 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

डीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं ताकि सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि फारियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण संतुष्टिपरक कराया जाए। शिकायतों का निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से बात कर ली जाए। अधिकारी गण शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश, एसडीएम बीघापुर रणवीर सिंह, सीओ बीघापुर विजय आनंद, उपनिदेशक कृषि मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, डीपीआरओ निरीश चन्द्र साहू, एलडीएम सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button