आज दूसरे दिन भी नहीं हटे किसान धरना यथारूप जारी
तरबगंज गोण्डा !

गोण्डा प्रशासन की तानाशाही से नहीं झुकेंगे किसान गोण्डा !
ग्लोबल टाइम्स7 न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
गोण्डा
गोण्डा प्रशासन की तानाशाही से नहीं झुकेंगे नहीं झुकेंगे!
यही नारा लगाते हुए किसानो का आज भी धरना जारी !
तरबगंज , किसानों का धरना अपनी मांगों लेकर आज दूसरे दिन भी जारी रहा , छेत्रिय किसानों की संख्या में आज भी बढ़ोतरी देखने को मिली अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार किसानों का मामला जस तस बना हुआ है।
कल दिनांक 20 /2/2023 को उप जिलाधिकारी द्वारा समझाए जाने पर भी किसान नहीं माने उन्होंने ने बल देते हुए कहा कि जब तक अन्ना जानवरों को प्रशासन गौ आश्रय नहीं भेजवता किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता तब तक तहसील तरबगंज में यह धरना जारी रहेगा किसानों का कहना है, की गोण्डा प्रशासन की तानाशाही अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !
23 तारीख तक गोण्डा प्रशासन मांगें पूरी नहीं करता तो यह धरना 24 /2/2024 से आमरण अनसन में तब्दील कर दिया जाएगा !
अब आगे देखना यह है,, आखिर कब जागेगा गोण्डा प्रशासन कब मानेंगे किसानों की मांगे किसान बहुत भावुक हो रहे किसानों द्वारा कहा जा रहा है,, वर्तमान सरकार से यह उम्मीद नहीं थी महंगा DAP महँगी यूरिया बीज महँगी फिर भी हम लोग योगी सरकार को वोट दिए आज हमारी दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं !
प्रशासन की तानाशाही इतने चरम पर है,, की गोण्डा में आम आदमी आवाज भी नहीं उठा सकता तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर उत्पीड़न किया जा रहा है।
आखिर कब जागेंगे कुर्सी पर बैठे जिम्मेदार ,, भरतीय क्रांति किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की किसानों के घर से निकल कर कुर्सी बैठने वाले लोग ही आज किसानों पैरों तले रौंद रहे हैं।
गोण्डा से संजय सिंह की रिपोर्ट ……….जय हिंद!