डीएलएड प़शिक्षुओ की सेमेस्टर की परीक्षाएं प़ारमभ

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में डीएलएड प्रशिक्षुओं की प्रति सेमेस्टर की परीक्षा आज से प्रारंभ हुई प्रथम दिन दो विषयों की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों में सकुशल संपन्न हुई
बताते चलें कि विगत सोमवार से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षा प्रारंभ हुई थी जो गुरुवार को सकुशल नकल विहीन संपन्न हुई प्रथम सेमेस्टर के कुल 8 विषयों की परीक्षा जनपद के कुल 6 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई थी. वही आज से डीएलएड 3rd सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षा प्रारंभ हुई प्रथम दिन पूर्व निर्धारित कुल 4 परीक्षा केंद्रों में प्रथम प्रश्न पत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय एवं द्वितीय प्रश्न पत्र समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान प्राचार्य डाइट राम सिंह व अन्य सचल दल के सदस्यों के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां के दो कमरों में पंखे आदि न चलने के कारण तत्काल अपने सामने बिजली व्यवस्था दुरस्त करवाते हुए पंखे चलवाये. भीषण गर्मी में पंखे चलने से प्रशिक्षुओं के द्वारा प्राचार्य डायट व अन्य स्टाफ को धन्यवाद दिया
परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां में कुल पंजीकृत 300 परीक्षार्थियों में से 293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वही अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर में 550 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 533 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, दयानंद औद्योगिक इंटर कॉलेज badapur कानपुर देहात में पंजीकृत कुल 370 अभ्यर्थियों में से 362 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वही परीक्षा केंद्र रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में कुल पंजीकृत 266 अभ्यर्थियों में से 247 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे






