उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगर पंचायत सिकंदरा की प्रथम बैठक चेयरमैन सीमा पाल की अध्यक्षता में संपन्न

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
22 जून 2023
सिकंदरा
विकास कार्यों को लेकर विशेष तौर पर चर्चा
सिकंदरा कानपुर देहात। नगर पंचायत सिकंदरा मीटिंग हॉल में आज चेयरमैन सीमा पाल की अध्यक्षता में प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल एवं अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी व नगर पंचायत सिकंदरा के सभी वार्डो सदस्य गणों ने भाग लिया। प्राप्त खबरों के अनुसार नगर पंचायत सिकंदरा में नगर पंचायत के चुनाव के बाद अध्यक्ष एवं सदस्य गणों की प्रथम बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाने पर विशेष बल दिया गया। पेयजल, स्वच्छता, अतिक्रमण के साथ-साथ विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्य गणों ने एक स्वर से प्रस्ताव पारित किए।