उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्वकर्मा कथा सुनने से होती है सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमारGT-70029

रसडा़ बलिया

रसडा़ (बलिया) विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसडा़ पर अमावस्या दिन रविवार को सुबह भगवान विश्वकर्मा की कथा हुई। कथा मे पाँच अध्याय की कथा कही गयी उपस्थित भक्तो ने कथा ध्यान पूर्वक सुनी। कथा वाचक ने बताया कि अमावस्या के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने और कथा सुनने से परिवार मे सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति होती है। यह आयोजन लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति रसडा़ द्वारा प्रत्येक अमावस्या को कराया जाता है यह 13वीं अमावस्या थी, समिति देश हित मे अमावस्या के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का संकल्प ली थी जो अनवरत चल रही है। इस बार के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री प्रेम शर्मा(लेखपाल)थी।बाकी सारे विश्वकर्मा बन्धुओं का सहयोग रहा। इस आयोजन मे सर्व श्री समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, डाॅ. जी. सी. शर्मा, डाॅ. राम जी प्रसाद वर्मा, दिनेश शर्मा, हंशदेव शर्मा, डाॅ. भुवनेश्वर शर्मा, श्रीकिशुन शर्मा, रामाअसरे विश्वकर्मा, स्वामी नाथ शर्मा, जय प्रकाश, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, जोगेश विश्वकर्मा, पीयूष विश्वकर्मा, पुनीत विश्वकर्मा, सुनील कुमार ‘सरदासपुरी ‘ इत्यादि विश्वकर्मा बंधु शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button