उत्तर प्रदेश
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर से बचाव किए जाने हेतु जागरूक किया गया

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने अवगत कराया है कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त जिला चिकित्सालयों, सामु० स्वा०केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों एवं नगरीय स्वास्थ्य ईकाईयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिसमें तम्बाकू, गुटखा, खैनी, पान मसाला का धूम्रपान और शराब का सेवन इत्यादि से कैंसर होने के बारे में बताया गया तथा इनका सेवन न करने की सलाह दी गयी एवं कैंसर से बचाव किये जाने हेतु जागरूक किया तथा लक्षण होने पर निकटम सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क जाँचें एवं उपचार कराने की सलाह दी गई।






