1 अक्टूबर 2023 राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन शंखनाद महारैली !

1 अक्टूबर 2023 राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन शंखनाद महारैली रामलीला मैदान नई दिल्ली को सफल बनाने पर हुई बैठक तैयारियां जोरों पर
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच इटावा के बैनर तले नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(NMOPS) के तत्वाधान में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न विभागों के शिक्षक/कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ दिनाँक 1अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन शंखनाद महारैली रामलीला मैदान नई दिल्ली को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया व तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के आयोजन के दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने पेंशन बहाली आंदोलन पर अपने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में अटेवा द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की प्रशंसा की व कहा कि पेंशन की असली लड़ाई अटेवा ही लड़ रहा है व इस संवेदनशील मुद्दे पर सभी संगठनों को अटेवा का साथ व समर्थन बिना किसी शर्त के देना चाहिए। जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन ने कहा कि यदि कोई विभागीय संगठन पेंशनविहीन साथियो को दिल्ली न जाने के लिए बरगला रहा है तो वह पेंशनविहीन साथी को गुमराह कर रहा है पेंशन की लड़ाई केवल पेंशनविहीन नेतृत्व में ही सही से लड़ी जा रही है। इसलिए सभी पेंशन विहीन गुटों को छोड़कर एकजुट होकर दिल्ली अवश्य पहुँचे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री व फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कर्मचारी विचारधारा की बात करते हुए कर्मचारियों को वोट की चोट का महत्व समझाया व बताया कि उनके विभाग से लगभग 125 कर्मचारी दिल्ली रैली में जा रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने निजीकरण को देश व समाजविरोधी करार देते हुए लगभग 250 माध्यमिक शिक्षकों के दिल्ली जाने की बात कही जिसमे एक बस भी शामिल है।एस०बी०टी०सी० संघ से वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेकानंद भदौरिया 25 साथियों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। पी०एस०पी०एस०ए० के उपाध्यक्ष आलोक यादव ने 20 साथियों के दिल्ली पहुंचने के संकेत दिए। कलेक्टरेट संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि उनका संगठन पूर्व की भांति पेंशन आंदोलन का साथ देता रहेगा व जनपद से कई कर्मचारी दिल्ली पहुंचेंगे। अंतर्जनपदीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव यादव व महामन्त्री विनय कुमार ने 30 साथियों के साथ ट्रेन द्वरा दिल्ली पहुँचने की जानकारी देते हुए कहा कि जो सन्गठन इस मुहिम में अटेवा के साथ नहीं है वो कर्मचारियों का सबसे बड़ा शत्रु है। सैफई आयुर्वेदिक संस्थान संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी राजेश मिश्रा ने कहा कि उनका विभाग पूर्णतः पेंशनविहीन है और 2 बसों व कारों व ट्रेन द्वारा लगभग 150 स्वास्थ्य कर्मचारी दिल्ली रैली में प्रतिभाग करेगा। टी०एस०सी०टी० के जिलाध्यक्ष शौकीन सिंह व महामन्त्री हरगोविंद नायक ने कहा कि उनका सन्गठन हर दिवंगत शिक्षक परिवार को 45 लाख से 50 लाख तक की सहायता राशि आपसी योगदान द्वारा सीधे नामिनी के खाते में पहुँचा रहा है और इस पेंशन आंदोलन में उनका सन्गठन अटेवा के साथ है।
उनके सन्गठन से जनपद से लगभग एक सैकड़ा शिक्षक दिल्ली रवानगी के लिए तैयार है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग से मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इन इरीगेशन डिपार्टमेंट के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, चतुर्थ श्रेणी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर के जिलाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, नलकूप संचालक संघ के महामंत्री देवेंद्र सिंह व सिंचाई खण्ड के जिलाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता व मंत्री सुदीप कमल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि उनके विभाग से 2 बस व ट्रेन द्वारा लगभग 150 कर्मचारी दिल्ली जा रहा है। राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने 50 साथियों के साथ दिल्ली पहुँचने की बात कही। प्राथमिक शिक्षक संघ के जितेंद्र यादव अध्यक्ष सैफई ने एक सैकड़ा शिक्षकों के दिल्ली जाने की बात कही।
पी०डव्लू०डी० के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने अपने विभाग से 2 बसों द्वारा 120 कर्मचारियों को दिल्ली ले जा रहे हैं। साथ ही सबको एक साथ रामलीला मैदान में डटे रहने की राय दी। प्रखर वक्ता उमाशंकर गुप्ता ने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा दिया। बहन कुसुम शर्मा, दिलीप सिंह अहेरिया व विजय कुमार पटेल ने अपने पेंशन गीत व कविताओं से सभी का मन मोहा। अन्य प्रमुख वक्ताओं में रमेश चौधरी, अरविन्द कुमार, आलोक चौहान, प्रभाकर सिंह रहे। फोन द्वारा सूचना प्राप्त होने पर शिक्षक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन व नगरपालिका इटावा से लगभग 50 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दिल्ली कूच करेगा। इटावा ट्रेजरी से समस्त स्टाफ दिल्ली जा रहा है। अटेवा जिला महामंत्री डॉ लव कुश जाटवानी ने बताया कि जनपद से अन्य संगठनों जैसे लेखपाल संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, टीचर्स क्लब इटावा,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,महिला संघ, प्रधानाध्यापक परिषद, आई०टी०आई० संघ, वित्तविहीन शिक्षक संघ आदि तमाम संघो के कई सैकड़ा शिक्षक कर्मचारी दिल्ली जा रहे हैं।
अटेवा कानपुर मण्डल के सदस्य के के यादव ने कहा कि यह रैली सदी की ऐतिहासिक रैली होने जा रही है व पूरे देश से लगभग 10 से 15 लाख शिक्षक कर्मचारी रामलीला मैदान पहुँच रहा है।
जिलाध्यक्ष अटेवा अजय कुमार यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा विभाग से हज़ारों शिक्षक शिक्षिका ट्रेन, बस व निजी वाहन द्वारा 30 सितम्बर को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सभी बसें सिंचाई विभाग के प्रांगण में शाम 6 बजे लग जाएंगी व 7:30 पर एकसाथ दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
साथ ही जनपद के तमाम शिक्षक कर्मचारियों से इस महारैली को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।
बैठक का संचालन राजेश कुमार यादव ने किया। बैठक में रईस अहमद, वीकेश यादव, बृजेन्द्र कुमार, कँवल किशोर, रघुवीर सिंह पाल, संजय कुमार, तपन यादव, मुहम्मद आरिफ,उमाकांत, अरुण यादव, राजकुमार, पवन दीक्षित, शिवसंगी, राघवेंद्र सिंह मौर्य, विनोद राजपूत, भरत कुमार, हरे कृष्ण, धर्मेन्द्र, पवन वाल्मीकि, मनोज यादव, विवेक गुप्ता मोहम्मद इमरान, यतेंद्र पाल, रमेश कुमार चौधरी, अताउर्रहमान, मुनीश कुमार, श्रावण कुमार मौर्य, राम सिंह यादव, कपिल कुमार, आदि रहे।