श्रीमद्भागवत कथा में व्यास शम्भु शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की नटखट लीला और गोवर्धन पूजा का साक्षात्कार

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज माण्डा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
श्रीमद्भागवत कथा में व्यास शम्भु शरण महाराज ने गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की नटखट लीला और गोवर्धन पूजा प्रसंग से कथा प्रेमियों के मन मे भगवान के लीलाधारी स्वरूप का बोध कराया है। उन्होंने कहा कि पवित्र मन से ही नारायण का साक्षात्कार सम्भव है कथा व्यास ने नटखट श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर पंडाल में बैठी महिला भक्तों के दिल में गुदगुदी के जरिए मातृत्व जगाने की कोशिश की है। उनकी प्रत्येक लीला के पीछे का मकसद जन कल्याण ही रहा है। अपनी संगीतमय कथा में उन्होंने बताया कि नारायण के प्रत्येक अवतार के बाल रूप का दर्शन करने स्वयं भोलेनाथ उनके पास आते रहे हैं। गोवर्धन पूजा प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण की व्यापकता और उनके अदृश्य शक्ति का वर्णन किया है।संगीतमय कथा में भक्त भाव विभोर होकर झूमते नाचते रहे। कथा आयोजक ओ पी शुक्ल ने कथा प्रेमियों के प्रति आभार जताया है। कथा पंडाल में पांचवे दिन भारी भीड़ मौजूद रही कथा में प्रमुख रूप से राजू शुक्ला, तुलसी दास तिवारी, राहुल दुबे, गोविंद तिवारी, पद्मनाथ पांडेय, संतोष
शुक्ला, विजयशंकर पांडेय, सुशांतु पांडेय, लल्लन शुक्ल, श्याम शुक्ला, अवनीश दुबे, अखिलेश शुक्ला, राजकुमार शुक्ल, अशोक शुक्ला, विष्णुकांत शुक्ला, विश्वास शुक्ला सहित भारी भीड़ मौजूद रही।