टंकी निर्माण में काम कर रहे औरैया के युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
पुखरायॉ
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांचपड़ताल करते हुये शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
जानकारी के अनुसार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव के समीप से निकली कानपुर झांसी रेलवे लाइन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवेकर्मी राज बहादुर के द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांचपड़ताल शुरू की। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राकेश नायक पुत्र वनवारी ( 36 ) निवासी गाजीपुर थाना औरैया जनपद दिवयापुर के रूप में हुई। मृतक राकेश डीघ गांव में बन रही
पानी की टंकी में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। वही घटना की जानकारी मिलने पर परिवार मे कोराहम मच गया






