उत्तर प्रदेशलखनऊ

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ भारतगंज का चुनाव।

तरीके से हुआ। भारतगंज का चुनाव।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008

प्रयागराज मांडा नगर पंचायत भारतगंज में सुबह के 7 बजे से चुनाव शुरू हुआ जो शाम के चार बजे संपन्न हो गया, चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन सुबह से लगी रही। जिसमे नौ बूथ एवं चार मतदान केंद्रों पर कुल 1755 मतदाताओं में 10038 मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं चुनाव में महिलाओ की भागीदारी बढ़चढ़ कर रही। भारतगंज नगर पंचायत में चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया, महिलाए सुबह से ही घरों से निकल कर मतदान करने बूथ केंद्रों पर पहुंची। सुबह में मतदान प्रतिशत काफी कम था, लेकिन शाम होते हुए मतदाता घर से निकले, मतदान किया।
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद दिखी, तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था लगाया गया, और सभी बूथ केंद्रों पर भ्रमण करते देखे गए, तो डीएम एसपी लगातार सभी अधिकारियों से संपर्क कर जायजा लेते रहे। एडीएम प्रशासन, एसपी यमुनापार, एसडीएम मेजा अभिनव कनौजिया, थाना मांडा इंचार्ज अरविंद कुमार गौतम पुलिस चौकी भारतगंज के अलावा अन्य थाने की फोर्स तैनात रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button