बारिश से सड़क हुई दलदल में तब्दील 6 घण्टे जाम में फंसे रहे वाहन सवार

दो किलोमीटर लंबी लगी ट्रकों की लाइन।
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्य़ूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।
औरैया लहरापुर मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी क्रासिंग पर वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा।बुधवार सुबह 8 बजे क्रासिंग से शुरू हुआ जाम दोनो लेन पर करीब दो किमी लंबा हो गया। जाम में फंसे वाहन सवार परेशान नजर आए। पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 6 घंटे तक लोगों को जाम से जूझनाा पड़ा।25 सितम्बर को कंचौसी में आगामी रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंश चौधरी अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंचौसी आ रहे हैं।इसी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग दिबियापुर द्वारा मार्ग पर अस्थाई निर्माण करवाया जा रहा है।बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश के कारण सड़क पर गिट्टी में मिट्टी डाले जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई।सुबह दो ट्रक फंसने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गया। देखते-देखते वाहनों की कतार लग गईं। जाम देखकर वाहन चालक जल्दी निकलने के प्रयास में दूसरी लेन पर घुसने लगे। इसकी वजह से दूसरी लेन पर भी वाहन आमने सामने फंस गए और पेट्रोल पंप से लेकर औरैया रोड तक वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई।वाहनों की कतार करीब डेढ़ से दो किमी की थी। जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन चालकों ने जहां से जगह मिली वहां से घुसने का प्रयास किया। इस वजह से दिक्कत बढ़ती चली गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कडी मशक्कत के बाद बुलडोजर मशीन द्वारा ट्रक को हटवाया। दोपहर एक बजे के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।करीब 6 घंटे तक वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ा।सड़क खराब होने से दुपहिया और चार पहिया वाहन सवार औरैया, झीझक, फफूंद, ककोर, सहार, रसूलाबाद आदि जगहों पर आने जाने के लिए 5 से 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बताया सड़क खराब होने से जाम की स्थिति बनी रही।