उत्तर प्रदेशलखनऊ

यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया जागरूकता अभियान।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
5 नवंबर 2022

यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया जागरूकता अभियान। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दर्जन वाहन चालकों के चालान कर यातायात पुलिस ने सबक सिखाया।

सिकंदरा कानपुर देहात। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देश पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान यातायात पुलिस के माध्यम से चला रही है। प्राप्त खबरों के अनुसार यातायात पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश को लेकर यातायात पुलिस टीम आज सिकंदरा सूर्या तिराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पाठ पढ़ाया। वहीं पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करीब तीन दर्जन नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान कर सबक सिखाया। उल्लेखनीय है वाहनों के चालान होने से वाहन चालकों में काफी हड़कंप देखा गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button