नगर निकाय प्रेक्षक के के गुप्ता ने नगर पंचायत गोपामऊ के बूथों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

नगर पंचायत कार्यालय को सखी पिंक बूथ के रूप में सजाया जाएगा।
हरदोई GT70011
आयोग द्वारा नियुक्त जिला नगर निकाय प्रेक्षक केके गुप्ता ने नगर पंचायत गोपामऊ के 13 बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दिए। प्रेक्षक ने नगर पंचायत कर्मियों से बूथ की जानकारी जुटाई मौके पर जाकर व्यवस्था परखी। बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 4 बूथ, जूo हाo में 6बूथ व नगर पंचायत कार्यालय में 3 बूथ हैं सभी पर
रैंप, साफ सफाई, पेय जल व्यवस्था, रोशनी तथा बूथों के आसपास किसी प्रकार की प्रचार सामग्री हटाए जाने के निर्देश दिए। आरo ओo तहसीलदार ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय को सखी पिंक बूथ के रूप में महिलाओं के लिए बनाया जायेगा। बूथ सजावट के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार, लिपिक विजय तिवारी, मोबीन खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।