तहसील प्रशासन सिकंदरा ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
7 जून 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। परगनाधिकारी सिकंदरा सुरभि शर्मा एवं तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने आज पर्यावरण बनाए रखने के उद्देश्य वृक्षारोपण कार्यक्रम तहसील परिसर सिकंदरा में चलाया। जिसमें कई दर्जन छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील प्रशासन सिकंदरा पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर विगत 2 दिनों से वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रहा है। जिसके अंतर्गत सैकड़ों की तादात में वृक्षारोपण कार्यक्रम सिकंदरा परिसर में चलाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान तहसील कर्मियों ने भी भाग लिया। तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने बताया कि वृक्ष हमको एक तरफ पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अहम भूमिका अदा करता है। वहीं पर दूसरी तरफ मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करने का कारगर कदम उठाता है। जिससे मानव जीवन सुरक्षित रखने में अहम भूमिका अदा करता है।