उत्तर प्रदेशलखनऊ
पूर्व सांसदअन्नू टण्डन ने उन्नाव की जनता के लिए अपनी सेवा तपस्या में कोई रुकावट नही आने दिया

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव आज सदर तहसील के गाँव नौरंगाबाद में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी द्वारा ग्रामीणों की उचित आंखों की जांच के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया गया। ज्ञात हो कि 3 वर्ष पूर्व सीतापुर आई हॉस्पिटल को अन्नू टण्डन जी द्वारा उन्नाव जनपद की जनता के आंखों की उच्च तकनीक द्वारा जांच व परामर्श हेतु एक अत्याधुनिक आई वैन दान की गई थी जो रोज़ उन्नाव के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आंखों की जांच की उचित व्यवस्था की सुविधा जनता को प्राप्त कराती है। अन्नू टण्डन जी द्वारा अत्यधिक सेवाभाव से उन्नाव जिले की जनता की सुविधा के लिए चलाए जा रहे उक्त नेत्र जांच आई वैन के प्रभारी विवेक शुक्ला जी ने बताया कि अब तक हज़ारो की संख्या में उन्नाव जिले के ग्रामीणों ने अपनी आंख की जांच कराके लाभ प्राप्त किया है।






