भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य बनाने हेतु जनपद मे14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
14 जनवरी 2024
भारत और भारतीयता के प्रतीक श्री राम के कार्य और व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन ने यह निर्णय लिया है कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रदेश के समस्त जनपदों के राम मंदिर, हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में रामायण का पाठ कराया जाए, जिससे समाज में टूटते संबंधों, बिखरते रिश्तों, नैतिकता विहीन होते व्यक्तियों को राम के चरित्र के माध्यम से एक नूतन संदेश दिया जा सके। भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य बनाने, भारतीय संस्कृति के मूल को स्थापित करने के लिए निश्चित रूप से यह शासन का काम अत्यंत सराहनीय है। नैतिकता, भावना, संवेदना, मर्यादा के मूल्यों को स्थापित करने के लिए राम के आदर्श को समाज के सामने रखना अति आवश्यक है। इसी उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के मंदिरों में भी रामायण का पाठ कराया गया, जिसमें जन सामान्य ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। आज ऐसा लगा कि सारा वातावरण राममय हो गया है। युवा, वृद्ध, जवान, महिलाएं सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई और राम के चरित्र के गान का आनंद उठाया|