उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निकाय चुनाव के दौरान 31 शातिर किस्म के लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेषनारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
29 अप्रैल 2023

सिकंदरा

सिकंदरा कानपुर देहात। नगर निकाय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए परगना अधिकारी सिकंदरा द्वारा शातिर किस्म के 31 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। न्यायालय में हाजिर ना होने पर सभी लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए जाएंगे। प्राप्त खबरों के अनुसार उप जिलाधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शातिर किस्म के अपराधी मारपीट कर आतंक फैलाना, भय का वातावरण फैलाना, जनता के बीच में स्वच्छंद विचरण करना जनहित में ना होना आदि मामले को लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई। जिसमें थाना सिकंदरा से 15, राजपुर थाना से 7, अमराहट थाना से 3, थाना डेरापुर 6, कुल मिलाकर 31 शातिर अपराधियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। न्यायालय में हाजिर न होने पर तत्काल प्रभाव से वारंट जारी कर दिए जाएंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button