आर्य समाज मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
12 जनवरी 2024
#औरैया।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जनपद औरैया द्वारा आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती आर्य समाज मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। संरक्षक डॉ सर्वेश आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित चित्रांश महासभा के सभी पदाधिकारी द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण का और पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। संचालन अखिलेश सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा किया गया।
स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष में युवाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें नमन सक्सेना, मयंक सक्सेना और अनुज सक्सेना द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया। कार्यक्रम अनूप सक्सेना जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा और संजीव सक्सेना महामंत्री, राकेश कुलश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, अजय बिसरिया के संयोजक मंडल द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सर्वेश आर्य , राकेश सक्सेना एडवोकेट, कृष्ण कुमार दुबे, अखिलेश सक्सेना ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अजय विसरिया, शिवेंद्र सक्सेना,अनूप श्रीवास्तव एडवोकेट, हरिहर सक्सेना, अजय सक्सेना पप्पू, अनिल श्रीवास्तव, मदन सक्सेना संजीव सक्सेना, रज्जी सक्सेना आदि लोग शामिल रहे।