पुलिस की निगरानी में हुआ पंकज का अंतिम संस्कार!

*फालोअप*
*- गांव में भारी मात्रा में तैनात रहा पुलिस फोर्स*
*- गोली लगने के कारण उपचार के दौरान हुई थी युवक की मौत*
*- पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया है मुकदमा*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 19 नवंबर 2024* *#औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर किया गया था। मगर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर हो गया था। वहीं मंगलवार को भारी पुलिस बल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली के ग्राम पन्हर निवासी पंकज तिवारी को शनिवार की देर रात गोली लगने की खबर पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा उसे 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही गांव में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया था। इसके उपरांत उसका शव सोमवार को पहुंचा तो गांव का माहौल खराब हो गया। मृतक के परिजन एसपी को मौके पर बुलाए जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि नामजद धीरू अवस्थी, उमेश अवस्थी और कृष्णा आए दिन पंकज को परेशान करते हुए धमकी देते थे। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया था। बताया कि लगातार वह लोग पुलिस से शिकायत दर्ज करा रहे थे मगर पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार की सुबहे जब पंकज का शव अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था तो परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात था।