उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं को विधिक एवं नारी सशक्तिकरण की दी जानकारी

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
25 अप्रैल 2023

#औरैया।

शहर के दिबियापुर रोड स्थित चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विधिक एवं नारी सशक्तीकरण आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।
चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय के स•ाागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने विधिक जानकारी देते हुए नारी सशक्तीकरण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने नारी सशक्तीकरण के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। पीएलवी रविदत्त ने लिंग असमानता आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। शिविर का संचालन पीएलवी लालता प्रसाद ने किया। शिविर में जनपद न्यायालय से कार्यालय प्रभारी रिषभ गुप्ता, पीएलवी मीनाक्षी दुबे, किरन चौहान, माण्डवी, जुबली, रमनलाल यादव, राजकुमार, विद्यालय के शिक्षक अम्बरीश शुक्ला, तरुण बाजपेई समेत बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button