सपा ने नगरपालिका व तीन नगर पंचायतों के प्रत्याशी किए घोषित

शेष नगर पंचायतों के शीघ्र घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी
जीटी 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
18 अप्रैल 2023
#औरैया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नगर पालिका औरैया के अलावा तीन नगर पंचायतों के नगर निकाय चुनाव प्रत्याशियों को घोषित किया गया है। इस आशय की जानकारी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने मंगलवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी है। इसके अलावा कहा है कि शेष नगर पंचायतों के लिए अतिशीघ्र प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
सोमवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद औरैया (अनारक्षित) से अनूप गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल (एस0सी0 महिला) से नीतू चौधरी पत्नी ओके चौधरी, नगर पंचायत अटसू (ओ0बी0सी महिला) अनीता देवी कुशवाहा पत्नी कृपाशंकर कुशवाहा, नगर पंचायत अछल्दा (अनारक्षित) अरुण कुमार दुबे पुत्र शिव शंकर दुबे को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सभी पार्टीजनों से अपील करते हुए कहा कि घोषित प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए एकजुट होकर समर्थन करें। अंत में उन्होंने कहा कि शेष नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की घोषणा अतिशीघ्र कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, निवर्तमान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सपा नेता मोहम्मद अनीष, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।