लखनऊ

अरोग्य भारती की बैठक का किया गया आयोजन

आरोग्य भारती स्वस्थ भारत समृद्ध भारत के संकल्प को कर रही साकार

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
12 फरबरी 2024

#औरैया।

आरोग्य भारती स्वस्थ भारत समृद्ध भारत के संकल्प को साकार कर रही है। स्वास्थ्य को संपूर्णता से देखने की जरूरत है। इसलिए स्वास्थ्य के संबंध में संकीर्णता से नहीं संपूर्णता में विचार करने की आवश्यकता है। राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए स्वंय को जगाना होगा। इसलिए हमें व्यक्ति के अंदर सुप्त भारत भाव को जगाना है। व्यक्ति समाज व राष्ट्र अरोग्य हो इसके लिए आरोग्य भारती काम करती है।
उक्त विचार अरोग्य भारती की जनपद औरैया की नवगठित कार्यकर्ता टोली की स्थानीय श्री रामजानकी मन्दिर में सम्पन्न हुयी बैठक में प्रान्तीय सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता ने व्यक्त किये। इसके पूर्व उनके द्वारा धन्वन्तरि स्तवन कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। बैठक में आरोग्य भारती के सभी आयामों की जानकारी दी गई एवं नये कार्यकर्ताओं को भी सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती द्वारा प्रकाशित की जाने वाली मासिक पत्रिका ‘आरोग्य सम्पदा’ से उपस्थित लोगों को परिचय कराया गया। स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रकाशित करने वाली इस मासिक पत्रिका के छैः वर्षीय 02 सदस्य एवं 6 सदस्यों ने एक वर्ष की सदस्यता ग्रहण की। ‘अरोग्य वाटिका’ के बारे में जानकारी देते हुए प्रान्तीय सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता ने बताया कि इसमें संगठन द्वारा एक ऐसा पार्क विकसित किया जाता है, जिसमें आयुर्वेदिक गुणकारी पेड़ व पौधे लगाये जाते है। उन्होनें बताया कि आप अपने घरों में गमलों में भी इस प्रकार के पौधों को उगा सकते है। इसके साथ ही आगामी माह के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुये आवास विकास में स्थित चन्द्र शेखर पार्क में ‘आरोग्य वाटिका’ की स्थापना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही मधुमेह एवं रक्तचाप पर जनजागृति लाने के लिए प्रबोधन होना निश्चित हुआ। बैठक के समापन प्रांतीय कार्यालय प्रमुख दिग्विजय सिंह द्वारा शांति मंत्र के साथ किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से कानपुर पश्चिम ज़िला टोली के सदस्य अवशेष पाल, जिला संयोजक विष्णु कुमार गहोई, संतोष गुप्ता, बृजेश बन्धु, सुमित मिश्रा, सौरभ पोरवाल, अनिल गुप्ता, मन्नू गुप्ता सहित आधा सैकड़ा लोग रहे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button