उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेड क्रॉस सोसायटी बलिया ने कायम की मानवता की मिसाल

ग्लोबल टाइम्स7
न्यूज़ नेटवर्क
तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
GT 7 0021

सिकंदरपुर(बलिया) तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनपुरवा में सोमवार को रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा राहत सामग्री वितरण किया गया।
बताते चलें कि 10 मई को कतिपय कारणों से भीषण आग लगने से 17 परिवारों का घर गृहस्थी का सामान जल गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डाॅ आनंद कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सिकंदरपुर रजनीश सिंह के द्वारा अग्निपीड़ितों को रेड क्रॉस सोसायटी के सौजन्य से राहत सामग्री वितरित की गई। जिसमें प्रति परिवार किचेन सेट, तिरपाल, हाइजिन कीट, काटन कंबल (दो), धोती (दो), टी-शर्ट (दो), बाल्टी सेट इत्यादि दिया गया।इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक अनुपम सिंह ने योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी। क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस टीम लगातार जरुरतमंदों की सहायता में सदैव तत्पर रहती है। चाहे वो ठंढ़ से राहत की बात हो या बाढ़ राहत की या फिर अग्निपीड़ितों की सहायता हो इसके लिए हम सिकंदरपुर तहसील के तरफ से पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद देते है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, नंदिनी सिंह, लेखपाल पवन कुमार पाण्डेय ,अखिलेश यादव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button