उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव के निमित्त जनपद इटावा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य के संयोजन में कुमार वाटिका में ‘महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य उपस्थित रही ।
महिला सम्मेलन का उद्घाटन बीजेपी के प्रेरणा पुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया ।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अभियान और कार्यक्रमों में सदैव महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर की हिस्सा लिया है । उन्होंने कहा निकाय चुनाव में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पार्टी की विजय के लिए कार्य कर रहीं है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णयों तथा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा की प्रतिबद्धता के साथ किये गए कार्यों को लेकर आधी आबादी से डोर-टू-डोर सम्पर्क कर रही है।अब नगर निकाय चुनाव में महिलाएं ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगी। इतिहास गवाह रहा है कि मातृ शक्तियों ने जब ठानी वह अपनी करके ही मानी। देश की आजादी में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है और देश की आजादी के बाद भी भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने और स्वयं में स्वावलंबन बनकर समाज को भी स्वावलंबी बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि
समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचार और अनाचार को आज भी प्रदेश की बहन-बेटियां भूली नहीं है। भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए भर्थना से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और जब मातृत्व शक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया तो यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और इनकी बदौलत ही पार्टी हर चुनाव जीत रही है।
अपने समापन उद्बोधन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य नेआए हुए गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित एवं निर्भीक हैं। जबकि इसके पहले सरकारों में उनका घर से निकलना दूभर होता था। भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान पूर्वक उचित स्थान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रमिला पालीवाल ने किया ।
महिला सम्मेलन में प्रमुख रूप से नगरपालिका इटावा से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे, पूर्व सांसद सुखदा मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल, जिला मंत्री सोनिया चक, हंसमुखी शंखवार, उषा चंद्रा जाटव, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित सैकड़ों की तादाद में महिलाएं उपस्थित रहीं ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button