उत्तर प्रदेशलखनऊ

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ मार्मिक वर्णन

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
16 अप्रैल 2023

बिधूना,औरैया।

चंदरपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मौके पर पांचवे दिन कथा प्रवचन में वृंदावन धाम मथुरा के भागवताचार्य राम सखा जू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने बाल्यावस्था में ही पूतना जैसे दैत्वों का संहार करने के साथ ही कालीनाग का मान मर्दन कर देवताओं को दुष्ट दैत्यों से छुटकारा दिलाया।


भगवताचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के यहां 9 लाख गाएं थीं और दूध दही मक्खन की कोई कमी नहीं थी किंतु गोपिकाओं के यहां माखन चोरी जैसी लीलाएं कर गोपियों को ही नहीं बल्कि समूचे ब्रज वासियों को अपना मुरीद कर दिया गया था। भगवताचार्य राम सखा जू महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पुराण सभी पुराणों में सर्वश्रेष्ठ और मानव कल्याण का प्रमुख सुलभ साधन है श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव का कल्याण संभव हो जाता है। भगवताचार्य रामसखा जू महाराज ने कहा कि माता-पिता गुरु दिव्यांग की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है और सदाचरण ही मानव के कल्याण का रास्ता है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक संदीप राठौर परीक्षित सरला राठौर शैलेंद्र सिंह राठौर कृपाल सिंह विमलेंद्र सिंह अंकुश सिंह शैलेंद्र सिंह राठौर आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कथा के विश्राम पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button