विश्वकर्मा समाज के अवधेश शर्मा चुने गये जिलाध्यक्ष !

कुल 155 मतों में 128 मात्र किए प्राप्त, नाथूराम शर्मा बने संरक्षक
महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति किया गया चयन
जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
16 अप्रैल 2023
#औरैया।
मैथिल शर्मा विश्वकर्मा समाज की रविवार को स्थानीय एक गेस्ट हाउस में शांतिपूर्ण तरीके से बैठक आहूत की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कुल 155 मत पड़े। अवधेश शर्मा को कुल पडे मतों में 128 मत हासिल हुए और वह समाज के जिलाध्यक्ष करतल ध्वनि के साथ मतगणना के बाद चुन लिए गये। जबकि द्वितीय स्थान पर रहे नाथूराम शर्मा को संगठन का संरक्षक बनाया गया है। कुछ पदाधिकारियों को सर्वसम्मति पदाधिकारी चुना गया है। जिलाध्यक्ष चुने जाने पर अवधेश शर्मा का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा की मौजूदगी में मैथिल शर्मा विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव मतदान पद्धति से संपन्न कराया गया। जिसमें कुल मिलाकर 155 मत पड़े। कूल पड़े हुए मतों में अवधेश शर्मा को 128 मत प्राप्त हुए, जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष नाथूराम शर्मा को मात्र 27 मतों से संतोष करना पड़ा। जिलाध्यक्ष एवं समाज के लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से नाथूराम शर्मा को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। इसी तरह से जिला उपाध्यक्ष के पद पर हरीशंकर शर्मा व बैजनाथ शर्मा तथा महासचिव के पद पर अरुण कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष के पद पर चंद्र प्रकाश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट अंकित शर्मा को संगठन का सचिव मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी का चुनाव जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव के नेतृत्व में अतिशीघ्र किया जाएगा। अवधेश शर्मा के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर मौजूद लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व उपनिरीक्षक राम आसरे विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ पवन ओझा, कुक्कू ठाकुर विश्वकर्मा, गीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, नीलम शर्मा, रानी शर्मा, रामचंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा व श्याम बाबू शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।