उत्तर प्रदेश

बिधूना संपूर्ण समाधान दिवस में आए 187 शिकायतीपत्र,13 का मौके पर हुआ निस्तारण



*डीएम, एसपी ने शिकायतों के निष्पक्ष पारदर्शी निस्तारण के दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया,रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा*
*बिधूना,औरैया।* शासन की मंशा के अनुरूप समस्त अधिकारीगण प्रतिदिन अपने-अपने कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक बैठकर आमजन की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुने और यथा संभव उनका निस्तारण शीघ्रता से कराये, जिससे आमजन को व्यर्थ में दौडना न पडे और अनावश्यक धनहानि न हो और निस्तारण में गुणवत्ता के साथ-साथ साक्ष्यों को सर्वोपरि रखा जाये जिससे निस्तारण की परदर्शिता बनी रहे। उक्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तहसील बिधूना सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए।                                               . जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई पोर्टल, तहसील दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों में आवेदक से वार्ता कर उनकी समस्या को सुने और अवश्यकता के अनुसार स्थलीय निरीक्षण भी करें, ताकि निराकरण से आवेदक संतुष्ट हो। उक्त अवसर पर 187 विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 13 आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थिनी नन्ही देवी पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी पुर्वा विशन ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी ने सन 2013 में गाटा संख्या 159 में  रकवा 1.080 है जिसमें से 0.008 हे0 भूमि क्रय की थी जो कि अभिलेखों में दर्ज है जिस पर मेरा कब्जा चला आ रहा है लेकिन विपक्षी विक्रेता जिससे मैने भूमि खरीदी थी वही व्यक्ति अब उस जगह पर विपक्षी मातादीन को कब्जा कराना चाहता है और मुझे धमकाता है साथ ही पुलिस से शिकायत करके दवाव बनाता है जिससे प्रार्थिनी बेहद दुखी और परेशान है। अतः श्रीमान से अनुरोध है कि प्रार्थिनी द्वारा क्रय की गई भूमि पर विपक्षी विक्रेता द्वारा कब्जा कराने से रोके जाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिधूना को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरण को मिशन समाधान में संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।प्रार्थी कमलेश चन्द्र सविता पुत्र रामचरन निवासी पुर्वा खगन हरवंशपुर ने आवेदन पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थी के दरवाजे से रामगोपाल के दरवाजे के आगे तक सड़क बनवाई गई, लेकिन सड़क के एक ओर पहले से ही नाला बना था और सड़क के दक्षिण तरफ किसी ने मकान के सामने नाली पहले से बनी थी। जबकि बालक सिंह के प्लाट के आगे नाली नही बनाई गयी।                                                . इसी वजह से कमलेश के दरवाजे से शिवकुमार के दरवाजे तक पानी भरा रहता है जिससे किसी भी समय गन्दगी से बीमारी फैल सकती है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि उचित अधिकारी से जांच कराकर पानी का निकास करवाने की कृपा करें, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सहार को निर्देश दिये कि स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। प्रार्थी शैलेन्द्र सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बसई ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी के पिता बीर बहादुर सिंह पुत्र लाखन सिंह के नाम मौजा बसई की खाता संख्या  304 गाटा संख्या 41 में रकवा 0.032 व खाता संख्या 304 की गाटा संख्या 42 में रकवा 0.162 हे0 भूमि है जो आज तक असंक्रमणीय भूमि  है उसी भूमि को संक्रमणीय कराना है परन्तु प्रार्थी कई बार तहसील के चक्कर काटे लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। अतः श्रीमान से निवेदन है उक्त असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमि कराये जाने की कृपा करें, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिधूना को निदेश दिये कि उक्त प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बिधूना अरसला नाज,सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार बिधूना प्रतिभा पाल, नायब तहसीलदार, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, थाना प्रभारी वीनेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार, थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल रोहित यादव आदि उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button