पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

गौमांस एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त के कब्जे से 5 लाख का चरस हुआ बरामद
जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 अप्रैल 2023
#औरैया।
पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह जनपद औरैया व थानाध्यक्ष बेला सुधीर भारद्वाज जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व में थाना बेला पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर आज शनिवार को गौवध के अभियोग में वाँछित चल रहे अर्न्तजपदीय हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रियाजुल खां पुत्र समीम अहमद खां निवासी ग्राम बड़ेराहार थाना बेला जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को नयापुर्वा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से अवैध चरस (हशीश) मात्रा 525 ग्राम के साथ बरामद हुआ, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए आँकी गयी है। वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज कर गौवध निवारण अधिनियम तथा बरामदगी के संबन्ध में थाना बेला में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर थाना बेला पुलिस अभियुक्त को माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम अपने साथियों के साथ मिलकर जंगलात के इलाकों में गौवंश को पकड़कर वध करके गौमाँस को सस्ते दामों में जरूरतमन्दों को आस पास के ग्रामों व जनपदों में जाकर जाति विशेष के लोगों में बेंचकर मोटी रकम कमाते है। इस रकम को दोगुनी-चौगुनी करने के लिए मादक पदार्थों की खरीद करके नशेबाजों में बेंचकर तगड़ा मुनाफा कमाते है। जो आज आप लोगो ने पकड़ लिया है। अभियुक्त थाना बेला का हिस्ट्रीशीटर/एक्टिव लिस्ट श्रेणी का बदमाश है, जिसके विरूद्ध जनपद औरैया के साथ साथ अन्य जनपदों में भी गौवध, चोरी, लूट व अवैध असलहों के कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बेला सुधीर भारद्वाज थानाध्यक्ष थाना बेला, उ0नि0 उदय प्रकाश, उ0नि0 विनोद कुमार, मु0आ0 रामशरन सिंह, आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी कौमेश सिंह, आरक्षी नवल कुमार, आरक्षी अरविन्द कुमार व आरक्षी अजीत भदौरिया आदि शामिल रहे।





